" data-ad-slot="">

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में 7000 छात्र-छात्राओं को डिग्रियाँ प्रदान की जायेंगी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश, भारत के दीक्षांत समारोह की घोषणा करता है जो 24 दिसम्बर 2023 को होने जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  करेंगे, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं और मुख्य अतिथि भारत के उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़  होंगे। विश्वविद्यालय दीक्षान्त समारोह में अपने 7000 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेगा, जो विश्वविद्यालय के मुख्य प्रेक्षा गृह में होगा। प्रो. रवीन्द्र कुमार सिन्हा ने विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समिति के लिए गठित समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, कला निष्णात एवं पीएचडी 7000 डिग्रियों में 8 छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति मेडल पदक प्रदान किए जाएंगे, जो UG, PG, M.Phil और PhD के विभिन्न विषयों में उत्तीर्ण हुये हैं। इन डिग्रियों में बौद्ध अध्ययन, कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, फूड टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अंग्रेज़ी, हिंदी, उर्दू, राजनीति विज्ञान, अप्लाइड प्साइकोलॉजी, शिक्षा, समाजशास्त्र, सामाजिक कार्य), अनुप्रयुक्त विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान), कानून आदि शामिल हैं।
आयोजन समिति ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे जीबीयू के वेबसाईट पर दिए गए दीक्षान्त समारोह में पंजीयन हेतु एक अनलाइन लिंक जारी कि गई है जिसके मार्फत छात्र अपना पंजीकरण कर सकते हैं जहां समारोह से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध है।

कुलपति प्रो. सिन्हा ने कहा कि समारोह किसी भी विश्वविद्यालयीन छात्र के लिए सबसे विशेष और यादगार पलों में से एक होता है। जीबीयू के छात्र विश्वविद्यालय के साथ एक बहुत ही अनूठा बंधन साझा करते हैं। समारोह इस बंधन को और मजबूत करने का एक अवसर है, जैसे ही छात्र अपने पेशेवर यात्रा में खुद को तैयार करते हैं। विश्वविद्यालय को विकास और गौरव की राह पर ले जाने में पूर्व छात्रों कि भूमिका अहम होती है और मुझे विश्वास है वो इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।

समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार सिंह, आवासीय और औद्योगिक विकास आयुक्त और एक साथ ही उच्च स्तरीय समिति ने विश्वविद्यालय थीका जायजा लिया। कुलपति प्रो. आर. के. सिन्हा ने उन्हें शैक्षिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी जबकि विश्वविद्यालय के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी  ने प्रशासनिक तैयारियों का विस्तृत व्योरा प्रस्तुत किया। श्री सिंह ने विश्वविद्यालय में दीक्षान्त समारोह कि तैयारी से संतुष्ट थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

21 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

21 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>