" data-ad-slot="">

गलगोटिया कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेस आयोजित, तीन सौ से अधिक शोध पत्रों का हुआ चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा, के परिसर में ‘‘आईसीएसीसी सी0न0-2023),‘‘ पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर एम.एन.  दोजा, निदेशक, आईईईटी, सोनीपत द्वारा किया गया। संबोधन के दौरान प्रो. दोजा ने चैट जीपीटी एवं माडर्न टूल पे विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) डॉ. पी.के. चोपड़ा,वीएसएम, महानिदेशक, जीईआई ने की।उन्होंने कांफ्रेंस के थीम बारे मे बताया। डॉ. एस. के सिंह, कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय,  कोटा ने आनलाइन शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। व्याख्यान में डॉ. प्रभाकर तिवारी, प्रोफेसर, मममयूटी, गोरखपुर (आईईई यूपी सेक्शन) ने लो पावर एवं लो मेमोरी के बारे मे विस्तार से बताया।विशिष्ट अतिथि डा. अजय बेनीवाल ने बायोडिग्रेडेबल सेंसर एवम स्किन डीजिज के बारे मे बताया। कांफ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य अतिथि डॉ. एस. न. सिंह, निदेशक,  एबीबी आईटीएम, ग्वालियर ने एथिकल एआई एवं स्मार्ट तकनीक के बारे मे संक्षिप्त परिचय दिया, साथ ही उन्होने कांफ्रेंस के विषय को आज के परिदृश्य से जोडकर बताया।

विशिष्ट अतिथि डा. अखिलेश तिवारी, सचिव आईईई यूपी सेक्शन ने कहा कि विभिन्न तकनीकी क्षेत्रो को एक साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। डॉ. आशीष कुमार सिंह,  एम एन एन आईटी इलाहाबाद, मेम्बर सचिव, आईईई यूपी सेक्शन, ने एआई के उपयोगिता के बारे में बताया। एना क्लार्क, प्रोफेसर, आस्ट्रेलिया ने लैंग्वेज माडल के डेवलपमेंट के बारे मे विस्तार से चर्चा किया। कांफ्रेंस के दौरान देश विदेश के तीन सौ से ज्यादा प्रोफेसरो, एवम छात्रों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। वाद प्रस्ताव के साथ, डॉ. विष्णु शर्मा, विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर एवम एलाईड साइंस, जीसीईटी ने बताया कि इस सम्मेलन में भारत व विदेशों के उद्योगों और प्रतिष्ठित संस्थानों के एक दर्जन से अधिक विशेषज्ञों ने कांफ्रेंस  के थीम  से संबंधित विषयो पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में 2100 से अधिक शोध पत्र  प्राप्त  हुए जिसमे से तीन सौ से अधिक शोध पत्रो चयन किया गया। सम्मेलन का सारांश डॉ. जया सिन्हा  द्वारा प्रस्तुत किया गया। कांफ्रेंस मे विभाग एवम कालेज के सभी शिक्षकों ने भाग लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>