रबूपुरा। मौसम में हल्का परिवर्तन आते ही बिजली की आँख मिचौली शुरू हो गई है। मशीन में तकनीकी खराबी के चलते बुधवार को समूचे दिन विधुत आपूर्ति ठप पड़ी रही। देर शाम तक कर्मचारी मशीन दुरुस्त करने के लिये दौड़ते रहे लेकिन कोई सफलता नही मिली। लोगो की मानें तो अक्सर थोड़ा सा मौसम गर्माते ही बिजली की आंख मिचौली का खेल शुरू हो जाता है। बीते एक सप्ताह में तीसरी बार उपकेंद्र की मशीन में खराबी आई है। अगर इसी प्रकार मशीनें खराब होती रहीं तो आगामी दिनों में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। वही सूत्रों का दावा है कि कस्बा स्थित उपकेंद्र में लगी मशीनों में कुछ पुर्जे जर्जर हो चुके हैं। विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें नया लगाने की बजाह जुगाड बाजी करके चालू कर दिया जाता है। जोकि कुछ समय उपरांत ही पुनः फाल्ट कर देते हैं। उपकेंद्र जेई का कहना है कि मशीन के फाल्ट को ठीक किया जा रहा है तथा जल्द आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…