" data-ad-slot="">

चुनावी हलचल… सीटों के आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही जनसंपर्क अभियान हुआ तेज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>


मनमाफिक आरक्षण न होने पर डमी प्रत्याशी की तलाश तेज
सुल्तानपुर/बल्दीराय।
प्रदेश में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर ग्राम पंचायत सीटों के आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही सभी प्रत्याशियों ने अपना- अपना जनसंपर्क तेज कर दिया। हालांकि कुछ सीटों पर मनमाफिक आरक्षण न होने से या विशेष वर्ग के लिए आरक्षित होने से कुछ लोगों को निराशा जरूर हुई है। ऐसे में डमी प्रत्याशी की तलाश तेज हो गई है। डमी के रूप में ऐसे प्रत्याशी की तलाश की जा रही है जो सिर्फ मुहर बनकर रह जाए। बल्दीराय ब्लॉक की ग्राम पंचायत फत्तेपुर से प्रधान पद प्रत्याशी उदय भान मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है।इस सीट पर अभी तक दूसरा कोई प्रत्याशी खुलकर सामने नहीं आया है। बता दें कि फत्तेपुर ग्राम पंचायत सीट पहली बार पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले रंगवा, लौंगी का पुरवा आदि गांवों में सघन जनसंपर्क कर घर- घर जाकर सम्मानित जनों से समर्थन देने की अपील की। शिक्षित, युवा व नये प्रत्याशी को लेकर लोगों में इस बार जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सर्व समाज के लोग साथ देने का भरोसा दे रहे हैं। जन संपर्क में मुख्य रूप से शिवनाथ पांडेय, सुशील उर्फ गोली शुक्ला, सोनू पांडेय, अहमद अली, विपिन तिवारी, इसराइल, बब्बू, जग्गू, राम भरोसे, जगदीश, सराफत, इमरान आदि समर्थकों ने सहयोग किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>