" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. राष्ट्र स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 अगस्त। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में चल रही बालिका वर्ग की सी.आई.एस.सी.ई. राष्ट्र स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए बाधित रहीं थी, ऐसी असुविधा से बचने के लिये प्रधानाचार्य ने आज होने वाली सारी स्पर्धाएं जे. पी. एकीकृत खेल क्लब (जे पी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) के इनडोर बास्केटबाल मैदान में कराने का फैसला किया तथा सारी स्पर्धाएं इसी मैदान में खेली गईं। शुक्रवार को तीनों  वर्गों के बचे हुए संघीय (लीग), क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये। संघीय मुकवाले अंडर-14 में उत्तर  पश्चिम क्षेत्र बनाम उत्तर बंगाल व उत्तर पूर्वी क्षेत्र, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विजयी (24-10), उत्तर भारत बनाम छत्तीसगढ़, उत्तर भारत विजयी (32-2), बिहार व झारखंड बनाम कर्नाटक व गोआ, कर्नाटक व गोआ विजयी (33-5), केरल बनाम पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल विजयी (21-18), उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश विजयी (29-00), तमिलनाडु, पांडिचेरी व अंडमान निकोबार बनाम उत्तराखंड, तमिलनाडु पांडिचेरी अंडमान निकोबार विजयी (24-6), उत्तर प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश विजयी (17-1)। संघीय मुकवाले में अंडर-17 में छत्तीसगढ़ बनाम केरल, केरल विजयी (31-17), उत्तर प्रदेश बनाम बिहार- झारखंड, उत्तर प्रदेश विजयी (24-11), उतर भारत बनाम उत्तराखंड, उत्तराखंड विजयी (25-20), आंध्र प्रदेश- तेलंगाना बनाम महाराष्ट्र, महाराष्ट्र विजयी (38-8), तमिलनाडु, पांडिचेरी, अंडमान-निकोबार बनाम कर्नाटक व गोआ, तमिलनाडु पांडिचेरी अंडमान निकोबार विजयी (31-29), मध्य प्रदेश बनाम उत्तर पश्चिम क्षेत्र, उत्तर पश्चिम क्षेत्र विजयी (30-17), तमिलनाडु पांडिचेरी अंडमान निकोबार बनाम केरल, तमिलनाडु पांडिचेरी अंडमान निकोबार विजयी (24-11), पश्चिम बंगाल बनाम उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश विजयी (37-16), मध्य प्रदेश बनाम उत्तराखंड, उत्तराखंड विजयी (19-4)।

संघीय मुकवाले अंडर-19 में आंध्र प्रदेश- तेलंगाना बनाम  उत्तर बंगाल व उत्तर पूर्वी क्षेत्र, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना विजयी (22-21), उड़ीसा बनाम उत्तर प्रदेश, उड़ीसा विजयी(22-21), उत्तर पश्चिम क्षेत्र बनाम उत्तर भारत, उत्तर भारत विजयी (19-06), छत्तीसगढ़ बनाम पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल विजयी (27-02),महाराष्ट्र बनाम तमिलनाडु पांडिचेरी अंडमान निकोबार, तमिलनाडु पांडिचेरी अंडमान निकोबार विजयी (28-26), केरल बनाम उत्तर भारत, केरल विजयी (30-11)। इस प्रकार 14 वर्ष से कम उम्र में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 8 टीम इस प्रकार रही जिसमें पश्चिम बंगाल, उत्तर भारत व उत्तर बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु -पांडिचेरी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक व गोआ, केरल एवम् महाराष्ट्र। 17 वर्ष से कम उम्र में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 8 टीम जिसमें महाराष्ट्र, बिहार – झारखंड, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम क्षेत्र, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश एवम् तमिलनाडु। इस प्रकार 19 वर्ष से कम उम्र में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 8 टीम में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, उड़ीसा, केरल,  उत्तराखंड एवम् आंध्र प्रदेश। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में 14 वर्ष से कम उम्र  पश्चिम बंगाल बनाम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल विजयी (32-13)। 17 वर्ष से कम उम्र में महाराष्ट्र बनाम बिहार – झारखंड, महाराष्ट्र विजयी (37-04), उत्तर प्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश विजयी (30-17) रही।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीपीएस, नॉलेज पार्क 5 के बच्चों से बंधवाई अनोखी राखी, उनके द्वारा एआई (AI) एवं पर्यावरण के क्षेत्र में की जा रही पहलों की सराहना की

प्राकृतिक राखी लेकर प्रधानमंत्री से मिले दिल्ली पब्लिक स्कूल, केपी-V के विद्यार्थी रक्षाबंधन पर नन्हे…

8 hours ago

महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ ‘श्रावणी उपाकर्म’ एवं ‘ऋषि पूजन’ महापर्व

-वेदमंत्रों के पवित्र उद्घोष से गुंजायमान हुआ गुरुकुल परिसर, ब्रह्मचारियों ने धारण किया नूतन यज्ञोपवीत…

8 hours ago

CISCE National Basketball Championship at St. Joseph’s School,Players from across the country participated, competition began with a colorful cultural program.

CISCE National Basketball Championship for Girls Begins at St. Joseph School, Sector Alpha-1 Greater Noida:The…

1 day ago

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एमबीए संस्थान में ‘नवांकुर’ अनुराग ठाकुर ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एमबीए संस्थान द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों…

2 days ago

सेंट जोसेफ विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता, देशभर से 540 खिलाड़ी हो रहे हैं एकजुट

ग्रेटर नोएडा, 26 अगस्त । सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन, ग्रेटर नोएडा में 27…

2 days ago

रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.) कॉलेज, में नव प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन

ग्रेटर नोएडा,25 अगस्त। नॉलेज पार्क तीन स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.) कॉलेज,  में नव…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>