" data-ad-slot="">
Categories: Delhi..

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली के कार्यकारिणी की हुई बैठक, फोरम के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-बैठक में मेधावी छात्र के सम्मान के साथ हर जरूरतमंद की शिक्षा सहायता करने के लिए हुई चर्चा

-ट्रेजरार ने वर्ष भर का लेखा जोखा किया प्रस्तुत

नई दिल्ली। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली की पहली कार्यकारिणी मीटिंग 20 नवंबर 2022 को को अनुव्रत भवन में रखी गई । मीटिंग में 24 सदस्य उपस्थित थे।मीटिंग का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। तत्पश्चात टीपीएफ गीत का सगांन किया गया। उसके पश्चात सभी ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव श्रीमती कविता बरड़िया ने अध्यक्ष महोदय श्री राजेश जी जैन को स्वागत भाषण के लिए आमंत्रित किया। अध्यक्ष  के स्वागत भाषण के साथ मीटिंग आगे बढ़ी अध्यक्ष महोदय ने ओजस्वी वाणी में आने वाले समय की सारी योजनाएं प्रस्तुत की। सभी ने दिल खोलकर पूरे उत्साह के साथ सभी योजनाओं का स्वागत किया। अध्यक्ष महोदय श्री राजेश जी जैन ने सदस्यता के लक्ष्य को सर्वोत्तम महत्व दिया। एक दिन एक सदस्य का नारा टीम को दिया । सदस्यता अभियान का संयोजक श्री पांची जी जैन को और उप संयोजक श्रीमती कुसुम  खटेड़ को बनाया। सभी सदस्य अपनी धार्मिक क्रियाओं के प्रति पूर्ण जागरूक रहें इसलिए शनिवार की  सामायिक पर विशेष जोर दिया गया और कहा कि हर सदस्य चाहे वह कहीं रहे। वह शनिवारीय सामायिक से कभी ना चुके। हेमा जी चौरड़िया और निशा रामपुरिया को इसका संयोजक और सह संयोजक बनाया गया।

आम आदमी तक चिकित्सकीय मदद कैसे पहुंचा जाए और साल में कम से कम 6 मेडिकल कैंप लगाए जाएं जिसमें इलाज के साथ-साथ दवाइयां भी वितरित की जाये। शिक्षा के क्षेत्र में संयोजक श्रेणिक जैन को बनाया गया। मेधावी छात्र के सम्मान के साथ साथ हर जरूरतमंद का शिक्षा सहायता मिले यह कोशिश की जानी चाहिए। इसके अलावा कानूनी सहायता जन-जन तक कैसे पहुंचा जाए इस पर भी विचार किया गया। फेमिना विंग की संयोजिका स्वाति जैन और उप संयोजिका प्रीति को घोषित किया गया। स्वाति ने फेमिना को बहुत ही सटीक और सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। चर्चा के अन्य बिंदु थे उड़ान उच्च शिक्षा के लिए बिना ब्याज दर का लोन ,शिखर योजना आदि। अध्यक्षीय भाषण के पश्चात अंकित जी श्याम सुखा ने पिछली मीटिंग की मिनिट्स का वाचन किया और अपना कार्यभार श्रीमती कविता जी बरड़िरिया को सामान के साथ सौंप दिया। निवर्तमान ट्रेजरार निलेश वेद ने नवनिर्वाचित  ट्रेजरर दीपक कुचेरिया को सारा लेखा-जोखा समझाया।

मीटिंग में तेरापंथ गौरव श्री संपत जी नाहटा महासभा उपाध्यक्ष श्री संजय जी खटेड़ की गरिमामय उपस्थिति रही। शाहदरा स्थित आचार्य तुलसी पार्क के रखरखाव पर भी चर्चा की गई ।निलेश बैद जो की सह संयोजक शिक्षा है ने 30000 का अनुदान भी दिया। सभी ने अपनी इच्छा से टीपीएफ संस्था के कार्यो के संचालन के लिए अनुदान भी दिया।  टीपीएफ गौरव श्री संपत मल जी नाहटा व महासभा उपाध्यक्ष संजय जी खटेड़ ने सभी को मार्गदर्शन दिया कि कैसे उनको आकाश की ऊंचाइयों को छूना है। मीटिंग में नॉर्थ जोन के निवर्तमान अध्यक्ष श्री श्रीलजी लुंकड़ ने भी अपना अमूल्य समय दिया उन्होंने उड़ान के बारे में सभी को बताया हरीश जी अंचलिया और नवनीतजी दूगड़ ने नई-नई बातें नवनिर्वाचित टीम को बताई। मीटिंग के अंत में सेक्रेटरी श्रीमती कविता जी बरडिया ने सभी का आभार ज्ञापन किया। और विश्वास दिलाया कि वह हर काम सभी के साथ मिलकर पूरी तन्मयता से करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

12 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

12 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

12 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

15 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>