" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में पीजीडीएम बैच 2020-22 के छात्रों के लिए विदाई समारोह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में पीजीडीएम-2022 बैच के छात्रों के लिए विदाई समारोह “प्रारब्ध” का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता, वाईस चेयरमैन गौरव गुप्ता, सीईओ स्वदेश सिंह एवं निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण में निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कोरोना महामारी के कठिन समय में सभी के सहयोग हेतु धन्यवाद भी दिया। अपनी पढ़ाई पूरी कर जा रहे छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी निष्ठा और लगन से भारत के विकास मे अपना योगदान सुनिश्चित करें।

संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया। जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। दो वर्ष के पाठ्यक्रम में सभी पायदान पर खरे उतरने वाले अंश शर्मा को मिस्टर जिम्स एवं सुमेधा श्रीवास्तव को मिस जिम्स का खिताब दिया गया, इसी क्रम में प्रत्युष पुंज को मिस्टर फेयरवेल तथा प्रियंका श्रीवास्तव को मिस फेयरवेल चुना गया।

विदाई समारोह में संगीत का तड़का लगाते हुए आकाश चौहान एंड ग्रुप के बैंड ने लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया तथा सभी झूमकर नाचे। अतिथियों ने संस्थान की पत्रिका अद्यतन का विमोचन किया तथा कोविड काल में अपने कठिन परिश्रम से संस्थान को एक नई ऊँचाई पर ले जाने हेतु सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में डॉ रुचि रायत,  डीन ओएसडब्लू ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्थान समूह के अन्य सभी निदेशक, विभागाध्यक्ष, डीन आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>