" data-ad-slot="">

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन(जीतो) प्रीमियर लीग का हुआ आगाज़

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जीतो प्रीमियर लीग के पहले ट्राइल्ज़ पर पहुंचे इंडियन सलेक्शन कमेटी चेयरमैन, चेतन शर्मा।

ग्रेटर नोएडा। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन(जीतो)  एक स्पर्धा आयोजित कर रही है,  जिसमें जीतो नेशनल गेम्स और जीतो प्रीमियर लीग में शामिल है। जिसमें पूरे भारत  के जीतो के 67  चैप्टर्स से  550 प्रतियोगी  हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 26 से 29  मई 2022, को आयोजित की जाएगी, जिसमें शतरंज, बैडमिंटन, टेनिस, स्विमिंग, टेबल टेनिस,एथलेटिक्स कुल 7 खेल शामिल  हैं। नोएडा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में पहुंचे इंडियन सेलेक्शन कमेटी के चैयरमैन चेतन शर्मा ने कहा कि जैन समाज हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है चाहे वह एजुकेशन हो या हॉस्पिटल बनवाना, परंतु स्पोर्ट्स भी उतना ही ज़रूरी है, स्पोर्ट्स इंसान को हारना सिखाता है और उस हार को हैंडल करना भी जो कि जिंदगी में किसी भी तरह के लॉस को हैंडल करने में आपकी मदद करता है। स्पोर्ट्स फिटनेस के लिए भी बहुत ज़रूरी है और जब इतनी संपन्न सोसाइटी स्पोर्ट्स में आगे बढ़ेगी तो हिंदुस्तान का कोई बच्चा अनफिट नहीं रहेगा।

चेतन शर्मा ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेट प्लेयर रोबिन सिंह, आई सीसी लैवल वन कोच विवेकानंद झा एवं शेखर शर्मा, और एन आई एस कोच अजय राय ने ट्राइल्ज में प्लेयर्स का चयन किया। जीतो प्रीमियर लीग के प्लैटिनम प्रयोजक बजरंग बोथरा ने कहा कि “स्पोर्ट्स सिर्फ एक खेल नहीं व्यवसाय भी है, इसलिए हर माता-पिता को अपने बच्चों को खाली व्यवसाय या पढ़ाई के बजाय स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित करना चाहिए।” जीतो न्यू दिल्ली चेयरमैन विक्रम जैन ने कहा कि “जीतो का मिशन है की जैन समाज के खिलाड़ी भी बहुत जल्दी नेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम हिस्सा बने”। जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर के चेयरमैन विक्रम जैन, चीफ सैक्रेटरी अमित जैन और इस खेल के प्लैटिनम प्रयोजक बजरंग बोथरा ने ट्राइल्ज़ के लिए सभी सलेक्टर और खिलाड़ियों का स्वागत किया। साथ ही राजेश गेलड़ा जैन, मनीष जैन, नमित जैन,ऋषभ जैन, सिद्धार्थ जैन, मानव दोशी ने भी सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

4 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>