" data-ad-slot="">

एक्यूरेट कॉलेज में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को अतिथियों ने मंजिल हासिल करने के दिए मंत्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट संस्थान समूह में इंजीनियरिंग और एम सी ए प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से छात्र अपने अभिभावकों के साथ बड़े उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम शुभ दिवस होने पर सभी के कल्याण के लिए आदिशक्ति मां जगदम्बा की स्तुति की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मशहूर साफ्टवेयर कंपनी थ्री पिलर्स के डायरेक्टर विकास हजेला ने छात्रों को इमोशनल इंटेलीजेंस मैनेज करके सफलता प्राप्त करने का नायाब तरीका सिखाया।

विशिष्ट अतिथि आंनद कुमार सिंह जो कि विश्व की बहुत बड़ी रिफायनरी इस्टबलिशमेंट कंपनी टेक्निप एनर्जी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर हैं, ने कंप्यूटर साइंस की फ्रेटर्निटी ब्रांचेज आर्टीफिशिल इंटेलिजेंस,क्लाउड कम्प्यूटिंग,मशीन लर्निंग,डाटा साइंस और इंटरनेट आफ थिंग्स की बिबिधता,विशेषता,फ्यूचर स्कोप और जाब अपार्च्यूनिटी के बारे विस्तृत व्याख्यान दिया। गेस्ट आफ आनर, इंटरनेशनल मोटीवेशनल स्पीकर और इंफोप्रिन्योर ओम झा ने टाइम मैनेजमेंट के द्वारा कम समय में सफलता और लाइफ में संतुष्टि के हुनर सिखाये। तथा एंटरप्रिन्यौरशिप ट्रेनिंग के लिए ओवरसीज जाब अपार्च्यूनिटी आफर किया।

विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर सुनील कुमार मुद्गिल ने गोल सेटिंग के ट्रिक व टेक्निक का अभ्यास कराया और बताया कि जीवन में जो लक्ष्य पहले तय करता है उसको मंजिल पहले मिलती है। इसलिए अपने भविष्य के लिए आज ही लक्ष्य तय करो। छात्र ऐसे महानुभावों से मिलकर अभिभूत थे। कालेज के डायरेक्टर प्लानिंग डॉ. सुनील मिश्रा ने कालेज के विजन,मिशन, क्लास लर्निंग,कारपोरेट लर्निंग,प्रोजेक्ट्स, स्टार्ट-अप और इंक्यूबेशन के लिए होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इंजीनियरिंग के अधिष्ठाता डॉ. एस.एल‌. राजपूत ने अतिथियों,अभिभावकों सहित सभी का आभार व्यक्त किया। कालेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

4 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>