ग्रेटर नोएडा। लायड इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी नॉलेज पार्क-2 (फार्मेसी) कॉलेज में सोमवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लायड ग्रुप की समूह निदेशिका डॉ. वंदना अरोरा सेठी, निदेशक, मुख्य रणनीति अधिकारी व विकास प्रमुख द्वारा दीप प्रज्व्लित करके किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष फैकल्टी और विद्यार्थी मौजूद थेI इस बार के विश्व फार्मेसिस्ट दिवस को “फार्मेसी यूनाइटेड इन एक्शन फॉर ए हेल्थीयर वर्ल्ड” थीम दी गई है। इस अवसर पर फार्मेसी छात्रों के लिए ‘संस्थागत नवाचार परिषद’ (Institutional Innovation Council) के साथ सहयोग करके एक राष्ट्रीय स्तर के ‘इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिता’ और एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने जयपुर, आर.बी.(पी.जी.) कॉलेज, आगरा, राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोयडा शारदा विश्वविद्यालय, और रामईश इंस्टिट्यूट जैसे विभिन्न संस्थानों से ऑफ-लाइन के साथ-साथ ऑनलाइन मोड के माध्यम से दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इस दौरान विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का आनन्द उठाया। इस अवसर पर ग्रुप की समूह निदेशिका डा. वंदना अरोरा सेठी ने कहा कि भारत में अब भी लोग जागरूक नहीं हैं। इसलिए फार्मासिस्ट स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देकर अपने दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं।
फार्मेसी के क्षेत्र में करने के लिए बहुत कुछ है। अनियमित जीवन शैली ने कई नए रोग भी दिए हैं। ऐसे रोगों से निपटने के लिए रिसर्च व नई दवाओं की खोज की जरूरत है। उन्होंने छात्रों को उच्चस्तरीय वैश्विक फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज़ का विगत कुछ वर्षो की नई खोज तथा उपलब्धियों के बारे में और ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा पाठ्यक्रम के साथ -साथ नये स्टार्टअप्स व एंटरप्रेन्योरशिप की तरफ ध्यान देने को कहा। इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से राशिका गुप्ता एण्ड टीम।(शारदा यूनिवर्सिटी) और जसिका (लॉयड इंस्टिट्यूट) एंड टीम को दिया गया। एलोकशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राशिका गुप्ता (शारदा यूनिवर्सिटी) और द्वितीय विजेता गोविन्द तिवारी (लॉयड इंस्टिट्यूट) और जूही तिवारी (शारदा यूनिवर्सिटी )। कार्यक्रम का समापन विजेताओं और प्रतिभागियों को सेर्टिफिकेट देकर किया गया।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…