" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में महामंथन

-राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति, एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने का किया आह्वान

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के तत्वावधान में 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गामा-2, ग्रेटर नोएडा स्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी कार्यालय पर महासभा की महत्वपूर्ण बैठक एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन राष्टीय उपाध्यक्ष चौधरी सविंदर भाटी ने किया। बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने परिचय के साथ-साथ 29 अक्टूबर के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता, दृढ़ संकल्प और संगठन शक्ति के प्रतीक हैं। उनकी जयंती के अवसर पर समाज की विशाल भागीदारी के माध्यम से एकता, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और युवा एवं महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियां, अलग-अलग क्षेत्रों से समाज के लोगों की भागीदारी, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को तालकटोरा स्टेडियम तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी. सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, विनोद नागर, यशवीर नागर, रामकेश चपराना, पंकज रोसा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दर चौधरी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी, प्रेमकृष्ण आर्य, बाबू सिंह आर्य, अरुण भाटी, डीब्लू सिंह मुंडन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजय छोकर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सुनील भाटी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बबली कसाना, बागपत जिलाध्यक्ष कर्मवीर तोमर, सिंह राज गुर्जर, अनिल खारी, नमित भाटी, विजयपाल कसाना, ब्रजवीर प्रमुख, जितेंद्र नागर, सरगम लोहिया, संतराम भाटी, बेगराज प्रधान एवं तेजपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के सरदार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि 29 अक्टूबर का आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और संगठन शक्ति का विशाल प्रदर्शन होगा। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने “एकजुट समाज–सशक्त समाज” का संदेश देते हुए अधिक से अधिक संख्या में 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली पहुंचकर पटेल जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस…

23 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट में ‘किलकारी’ डे-केयर सेंटर की शुरुआत, फैकल्टी एवं स्टाफ के बच्चों को मिलेगी बेहतर देखभाल

ग्रेटर नोएडा,30 अक्टूबर। कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके परिवारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…

1 day ago

विश्व मुक्केबाजी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के आदित्य ने रूस के मागोमेदोव को हराकर जीता स्वर्ण पदक

- बीए अंग्रेजी के छात्र आदित्य ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 55 किलोग्राम…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट की ओर से करवा चौथ पर महिला फैकल्टी एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम

-खुशियों का सम्मान, अपनों का साथ यही है कैलाश परिवार की पहचान ग्रेटर नोएडा। करवा…

2 days ago

‘सशक्त महिला उद्यमी संगठन’ का शुभारंभ, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा की काव्यवाणी ने किया मातृशक्ति का अभिनंदन

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और महिलाओं को आर्थिक…

4 days ago

ब्राह्मण सभा के 11वें स्थापना दिवस पर ब्रह्म चेतना स्मारिका का हुआ विमोचन, सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनन्द ने जीता लोगों का दिल

ग्रेटर नोएडा,25 अक्टूबर। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा  ने अपना ग्यारहवां स्थापना दिवस समारोह…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>