" data-ad-slot="">

श्रीमती तारा तोमर मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल चैम्पियनशिप में होली पब्लिक स्कूल ने ट्रॉफी किया अपने नाम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने स्वर्गीय श्रीमती  तारा तोमर मेमोरियल 18वीं दो दिवसीय इंटर-स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का आज समापन दिवस था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ भानू (एच.ओ.डी.ऑफ फिजिकल एजुकेशन, एमिटी यूनिवर्सिटी) और अतिथि रजनीश (फुटबॉल कोच, एमिटी), विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर और प्रधानाचार्या अंजू पुरी संग समन्वयक सुनीता सिंह एवं निशा जानी की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी।  टीमों के परिचय के बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें खेल की सच्ची भावना में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को करियर के क्षेत्र के रूप में देखने के लिए भी प्रेरित किया। शनिवार को पहला सेमी फाइनल मैच अर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल तथा एस्टर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूटआउट के दौरान 4-2 से अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा और जीज़स एंड मैरी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें होली पब्लिक स्कूल ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल के साथ मुकाबला करना सुनिश्चित किया। दोनों ही टीमों ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को मजबूत टक्कर दी।

होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। बेस्ट स्ट्राइकर अर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल से स्वरित रहे। बेस्ट गोल कीपर होली पब्लिक स्कूल से आरव शर्मा,बेस्ट डिफेंडर आशु तोमर,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पियूष एवं रेफरी में अनुज सिंह और ऋषभ थे। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के लिए बेहद दिलचस्प और शानदार अनुभव रहा। इस संपूर्ण मैच के दौरान मुख्य अतिथि डॉ भानु और  अतिथि रजनीश, विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर और प्रधानाचार्या अंजू पुरी समन्वयक सुनीता सिंह एवं निशा जानी के साथ खेल अध्यापकों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>