" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

होली पब्लिक स्कूल में श्रीमती तारा तोमर मेमोरियल इंटर-स्कूल फुटबॉल चैम्पियनशिप का हुआ शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने स्वर्गीय श्रीमती  तारा तोमर मेमोरियल 18वीं इंटर-स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी की  है। यह भव्य आयोजन सह- विद्यालयों के बीच सद्भाव और स्वस्थ खेल के माहौल को विकसित करने के लिए किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर एवं प्रधानाचार्य अंजू पुरी द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ विद्यालय की टीमों ने भाग लिया है। टीमों के परिचय के बाद पहले दिन का पहला मैच जीसस एंड मैरी एवं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के बीच खेला ,गया जिसमें जीज़स एंड मैरी टीम ने 4-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में अर्सलाइन कान्वेंट स्कूल की टीम ने ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल को हराकर 1-0 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में एस्टर पब्लिक स्कूल ने होली पब्लिक स्कूल, आगरा को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। चौथे मैच में होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम ने कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की टीम पर जीत हासिल की।

शनिवार को पहला मैच अर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल विपक्ष में एस्टर पब्लिक स्कूल, दूसरा मैच होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा विपक्ष में जीज़स एन्ड मैरी स्कूल सेमी-फाइनल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सेमीफाइनल के बाद होने वाला फाइनल मैच विजेता टीम का निर्णय करेगा, जिसके लिए हम सभी बेहद उत्साहित है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या अंजू पुरी और निदेशक शम्मी तोमर समन्वयक सुनीता सिंह, निशा जानी संग खेल अध्यापक उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>