ग्रेटर नोएडा,14 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ठाकुरद्वारा मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक रीति से पूजन अर्चन किया गया और मानवता के कल्याण के लिए लोगों ने प्रार्थना की। श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए भृगुपीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील ने कहा कि राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए हर भारतीय को अपने धर्मानुसार पूजा अर्चना करनी चाहिए और सनातन धर्म इसी विचारधारा पर चलता आ रहा है। एडवोकेट राजकुमार नागर पं. सुरेश चंद्र शर्मा पंडित अवधेश कुमार शर्मा पं नितेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…