" data-ad-slot="">

ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कवि सम्मलेन एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,16 जनवरी। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बी.टेक. के प्रथम वर्ष विभाग ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम “स्वरांजली”, एक कवि सम्मेलन और एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश गोयल के सम्बोधन से हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। डॉ. धीरज गुप्ता(डीन एकेडमिक्स) ने भी सभी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस तरह के आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. बी.एस. चौहान, डीन बी.टेक. प्रथम वर्ष ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों की सराहना की। वसुधा तिवारी और मीनाक्षी अवस्थी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत काव्य जुगलबंदी थी। उभरते कवियों ने अपनी रचनात्मकता से आज के पलों को शानदार बना दिया और गायकों ने अपने मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में बीटेक प्रथम वर्ष के 270 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीया विजेता क्रमशः सताक्षी दीक्षित, प्रशांत पचौरी एवं अपूर्व शर्मा तथा श्रोता पसंद- संतोष मिश्रा रहे। सोलो-सिंगिंग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीया विजेता क्रमशः मुस्कान गुप्ता, विकास लवानिया एवं आकाश श्रीवास्तव तथा दर्शकों की पसंद- चिराग यादव रहे। साथ ही एंकरिंग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीया विजेता क्रमशः वर्षा सिंह, रुजुल शर्मा एवं स्तुति तिवारी तथा श्रोता पसंद पार्थ भारद्वाज रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

9 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>