ग्रेटर नोएडा,15 जनवरी। दादरी के आकिलपुर जहाँगीर गांव में 19 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर नारियल फोड़ विकास कार्यों का उद्घाटन किया। गांव में होने वाले इन विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर धन्यवाद व्यक्त किया। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कोविड-19 के चलते अधिकांश विकास कार्य प्रभावित हो गए थे। लेकिन उनका लक्ष्य गांव गांव तक विकास की गंगा पहुंचना है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी स्पष्ट निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि दादरी के आकिलपुर जहाँगीर गांव में 19 लाख की लागत से नाली एवं सीसी रोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि विधान से पूजन कर की जा चुकी है। विकास कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। चौधरी हंसराज सिंह, चौधरी बिसम्बर सिंह, चौ.गिरधारी, चौधरी अजीत सिंह, कपिल प्रधान, मास्टर महकार, कमल प्रधान गुल्लू भाइया, विपिन समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…