ग्रेटर नोएडा,15 जनवरी। देश की आनबान और शान की खातिर जान गंवाने वाले शहीद सैनिको ववीर जवानों को आज जीडीगोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटरनोएडा के ऑनलाइन सेना दिवस में याद किया गया। छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से वीर सैनिकों को सलामकर श्रधांजलि प्रस्तुत की तथा साथ ही सेना दिवस आज के दिन सेना दिवस क्यों मनाया जाता है इसके महत्व को भी समझाया। अंत में सभी छात्रों को साधुवाद देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रेणू सहगल ने ऑनलाइन ज़ूम मंच पर आकर सभी को सेनादिवस से परिचय कराया और बताया कि 15 जनवरी 1948 को आजाद भारत में भारतीय थल सेना के गठन होने पर लेफ्टिनेंट जनरल के.एम कारिअप्पा प्रथम भारतीय कमांडर इन चीफ बनें थे। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतमें राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को यादकर ज़ूम ऑनलाइन पर दो मिनट का मौन रख श्रधांजलि दी गई।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…