ग्रेटर नोएडा,17 जनवरी। मिहिर सेना ने जन जागरण अभियान के तहत जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज से रखने के संबंध में रविवार को दादरी में कई स्थानों पर जनसभाएं की दादरी में कठेड़ा मोड पर मनोज भाटी निवासी कठेड़ा ने एक जनसभा का आयोजन रखा जिसमें मिहिर सेना के सभी पदाधिकारी का स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सरदार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा ने किया। दादरी नगर पालिका के सभासद सुमित वसोया, कपिल भाटी,अमित राव, नईम मेवाती, ने मिहिर सेना की इस मुहिम को लिखित समर्थन पत्र सौंपा। मिहिर सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जनता से आह्वान करते हुए कहा की क्षेत्र के सभी लोग सम्राट मिहिर भोज के सम्मान की लड़ाई के समर्थन में 24 जनवरी दिन रविवार को सम्राट मिहिर भोज पार्क ग्रेटर नोएडा पर सुबह 10-30 बजे अपनी आवाज पहुंचाएंगे। चिटहेरा के प्रधान ऋषि भाटी ने समर्थन दिया। तिलपता निवासी सुंदर भाटी को मिहिर सेना में जिला महासचिव के पद पर, हरेंद्र नागर को दादरी विधानसभा सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चमन नागर, प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ डॉ बलराज वसोया, जिला अध्यक्ष रविंद्र गौतम, कनक जैन, दादरी विधानसभा अध्यक्ष इंद्रजीत गैराठी, दादरी विधानसभा महासचिव शरद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…