" data-ad-slot="">

आईटीएस डेंटल कॉलेज में बीडीएस विद्यार्थियों का नया सत्र प्रारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,18 जनवरी। आईटीएस डेंटल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा में बीडीएस प्रथमवर्ष के छात्रों का स्वागत किया गया। आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के सचिव बी.के. अरोडा ने छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया और उन्हें आईटीएस परिवार का हिस्सा बनने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा चिकित्सक का अपने मरीजों के प्रति व्यवहार शालीन होना चाहिए तथा छात्रों को चाहिए आज के इस तनाव भरे परिवेश मे हर लम्हें का वे आनन्द ले तथा इस पाठयक्रम को अपने जीवन का यादगार समय बनायें। नव प्रवेषित छात्रों को सम्बोधित करते हुए आईटीएस द एजूकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा ने कहा कि चिकित्सीय क्षेत्र में सफलता के लिए अनुशासन, कड़ी मेहनत और सेवा भावना की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. काक, कार्यकारी सदस्य सीसीई एवं पूर्व कुलपति चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने नव प्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए कहा कि एक सफल चिकित्सक बनने के लिए अनुशासन और सेवा भावना का जज्बा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्र भी गल्ती कर सकते है, परन्तु उन्हे अपनी गल्तिया छुपानी नहीं चाहिए अपितु उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों का उद्देश्य अपने पाठ्यक्रम मे अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने का होना चाहिए ताकि वह समाज के विकास मे योगदान कर सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सक की जरूरत समाज के हर प्रकार के लोगों को हर समय पड़ती है। नव प्रवेशित छात्रों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाते हुए कहा कि देश के विकास की भागीदारी में चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनन्द अरोड़ा ने सभी नव प्रवेशित छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना की। उन्होंने 5 साल के पाठयक्रम के बारे में जानकारी दी तथा स्नातक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्रों का अपने विषय के प्रति दृष्टिकोण अनुसन्धान एवं साक्ष्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होने बताया कि छात्रों को बदलते प्रौद्योगिकी के साथ बराबर ज्ञान रखने की आवष्यकता है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के नियमों और विनियमों का उल्लेख किया गया और अनुशासित जीवन के माध्यम से एक चमकदार कैरियर को कैसे प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद विभागाध्यक्ष, एकेडमिक कोर्डिनेटर और एकेडमिक स्टाफ का परिचय कराया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>