रबूपुरा। अपनी पुत्री को नोएड़ा छोड़कर अपने गांव हमीरपुर लौट रहे परिवार की कार को यमुना एक्सप्रेस वे पर तेजगति डम्फर ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार दम्पति मामूली रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया। उधर पुलिस मामले की लिखित शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार मूलरूप से हमीरपुर निवासी अतुल कुमार ने ग्रेनो स्थित शारदा अस्पताल में अपनी पुत्री की मैड़िकल पढ़ाई के लिए दाखिला कराया है। बताया जाता है कि सोमवार को वह उसे नोएडा छोड़कर अपनी पत्नी सुमन व पुत्र स्पर्श के साथ गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार यमुना एक्सप्रेस पर जीरो पांइट से 27 किमी0 की दूरी पर पहंुची तो एक तेजगति डम्फर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा हादसे में अतुल व सुमन मामूली रूप से घायल हो गये। डम्फर चालक घटना के बाद मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…