" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मुख्यमंत्री के नोएड़ा आगमन पर किसान करेंगे विरोध

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कृषि बिलों को लेकर दिल्ली में पिछले काफी दिनों से आंदोलन जारी है तथा निरन्तर इसकी मशाल बढ़ती जा रही है। कई बार किसान संगठनों व सरकार के बीच वार्ता होने के बावजूद भी समस्या को कोई हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। उधर मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कृषि बिलों पर रोक लगाते हुए कमैटी गठित करने के बाद भी किसान दल संतुष्ट नहीं दिख रहे तथा तीनों कानूनों के वापिसी की मांग पर डटे हुए हैं। इसी क्रम में आगामी 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नोएडा आगमन विरोध प्रदर्शन की रणनीति में जुट गये हैं। सोमवार को किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने रबूपुरा में बैठक आयोजित कर इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। संगठन महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में बैठक कर आंदोलन को मजबूती देने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नोएडा आगमन पर किसान एकता संघ के कार्यकर्ता विरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर ने कृषि बिल वापिस होने तक हमारा संर्घष जारी रहेगा एवं इसके साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बृजेश भाटी, रमेश कसाना, जतन प्रधान, सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा, आजाद अधाना, गवेन्द्र राजपूत, मनीष नागर आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>