ग्रेटर नोएडा,17 जनवरी। जीएनआईओटी प्रबंध संस्थान के स्पर्धा क्लब तथा सेवा भारती गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में योग को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाने हेतु विभिन्न योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में आरम्भ में कार्यक्रम हेड तथा सेवा भारती के जिला मंत्री प्रोफेसर मयंक पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में योग का महत्त्व बताते हुए कहा कि योग मानव जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा है तथा इसे नियमित करने से व्यक्ति अपने उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही जीवन लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेता है। योगाचार्य इंजीनियर रामपाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य पतंजलि योग समिति, दिल्ली ने छात्रों को स्वस्थ रहने के साथ मेमोरी पवार बढ़ाने हेतु विभिन्न योग व प्राणायाम की मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा योग को नियमित करने की शपथ भी दिलायी। कोरोना काल के बाद शिक्षा को और प्रभावी बनाने हेतु इस योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. शालिनी शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर किया गया। इस शिविर में संस्थान के प्रबंधन के छात्रों सहित प्रोफेसर प्रदीप वर्मा व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…