" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

चौकी इंचार्ज पर किसान नेता से अभद्रता का आरोप, किसानों ने किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। कस्बा जहांगीरपुर में एक किसान नेता ने चौकी इंचार्ज पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जिससे नाराज बीकेयू के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चौकी के पास एक पंचायत की। जिसमे चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। सूचना पर एसीपी ने पहुंच जांच कर कार्यवाही का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
जहांगीरपुर के गांव भुंन्ना जाटान निवासी संदीप चौधरी भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि वह शनिवार की रात जहांगीरपुर चौकी में एक व्यक्ति के जायज काम के लिए गए थे। आरोप है कि चौकी प्रभारी विकास कुमार ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए उनके सर से टोपी उतारकर पैरों में कुचलने लगे। साथ ही उनकी शर्ट का कॉलर पकड़ उनको धमकाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने उनकी वीडियो बनानी शुरू की तो उनका फोन छीन लिया गया और उनको नेता गिरी भुलाने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित वहां से चला आया। रविवार को करीब 12 बजे बीकेयू संगठन के सैंकड़ों कार्यक्रया चौकी के पास पहुंचे और वहां चौकी इंचार्ज के खिलाफ करवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसीपी शरद चंद शर्मा पुलिस बल के साथ और बीकेयू कार्यकर्ताओं को मामले की जांच कर चौकी इंचार्ज के खिलाफ दोषी पाए जाने पर कठोर करवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद यूनियन कार्यकर्ता शांत हुए और धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। बतादें की पहले भी चौकी इंचार्ज पर वहान सवारों से उगाही आदि के आरोप लगे हैं। एक माह पहले भी कुछ लोगों से कार का जबरन चालान काटने को लेकर विवाद हो गया था।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>