ग्रेटर नोएडा,17 जनवरी। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में समर्पण निधि के लिए जनजागरूकता अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले कार्तिकेय विद्या केंद्र के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। विद्यार्थियों ने जमकर भगवान श्रीराम के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने नगर वासियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में अंशदान करने के लिए जागरूक किया। साथ में कार्तिकेय विद्या केंद्र के शिक्षक मिथलेश व विश्व हिन्दू परिषद के मेरठ प्रान्त के सह-प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पांडेय, विश्व हिन्दू परिषद गौतम नगर से मंत्री करन कपूर, सहमंत्री राघवेंद्र त्रिपाठी, प्रचार प्रमुख भानु प्रताप सिंह, सामाजिक समरसता प्रमुख गुरजीत सिंह, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख बाबा कुलदीप सिंह, बजरंग दल के संयोजक अभिषेक यादव और ग्रेटर नोएडा नगर से उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, मंत्री विक्रम बघेल, सह मंत्री सोनू, धर्म प्रसार प्रमुख राजीव , नीरज शर्मा व अमित सिंह, आनंद समेत अन्य कई विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…