" data-ad-slot="">

कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की हुई शुरुआत, जिलाधिकारी ने महा अभियान को मानकों के अनुरूप चलाने के दिए निर्देश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,16 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10:30 बजे कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की। उसके उपरांत जनपद गौतम बुद्ध नगर में चाइल्ड पीजीआई सेक्टर 30 नोएडा में जिला अधिकारी सुहास एलवाई एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक अहोरी की उपस्थिति में कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत समीम नाम के व्यक्ति को सबसे पहले टीकाकरण करते हुए की गई। जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इतिहास में आज का दिन एवं समय स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत के अवसर पर सहभागी एवं साक्ष्य बनकर मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा विगत 1 वर्ष से जन सामान्य को कोरोना से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए मैं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। उसके पश्चात फ्रंट में काम करने वाले अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकार के टीकाकरण अभियान का लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आह्वान करते हुए यह भी कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। विगत 1 वर्ष से कोराना की लड़ाई लड़ रहे हैं।
कोविड-19 वैक्सीन आने पर आप सभी नागरिकों को आने वाले समय में कोरोना के खतरे से निजात मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण कोविड-19 टीकाकरण के महा अभियान को आने वाले समय में गुणवत्तापरक रूप से एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करते हुए जन सामान्य को इस कार्यक्रम का लाभ पहुंचाएंगे। आज जनपद में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत के अवसर पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में सर्वप्रथम समीम, रितु एवं डॉ अवनीश को टीकाकरण किया गया। यह सभी स्टाफ स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने समीर को टीकाकरण होने के उपरांत निर्धारित कार्ड भी उपलब्ध कराया जिसके माध्यम से 28 दिवस के बाद उन्हें दूसरी डोज वैक्सीन के रूप में दी जाएगी। इस अवसर पर डा. दीपक अहोरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ चंदन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर नीरज त्यागी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इसके अलावा पांच अन्य स्थानों पर भी कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान संचालित करते हुए चयनित लाभार्थियों को टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें पीएचसी विसरख एवं भंगेल, कैलाश हॉस्पिटल नोएडा, शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा एवं जिम्स कासना ग्रेटर नोएडा सम्मिलित हैं। सभी स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशासन पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

9 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>