जेवर। जेवर विधायक व यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। यहां जेपी इंफ्राटेक के कर्मचारियों द्वारा दुर्घटना पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। वहीं सीईओ व्यवस्थाओ पर संतुष्टि दिखे। गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की साइड पर जेवर टोल प्लाजा पर टैंट लगाकर सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि लोगो जागरूक कर एक्सप्रेस वे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष आईआईटी के छात्रों द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे पर 330किलोमीटर का प्रति किलोमीटर के हिसाब से सर्वे कराया गया था। सर्वे में दिए गए सुझावों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। बाकी कार्यो को अतिशीघ्र पूरा करने के आदेश जेपी इंफ्राटेक को दिए गए है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे की वजह से जेवर में एयरपोर्ट की आधारशिला मजबूत हुई तथा पूरे देश मे जेवर क्षेत्र की पहचान बनी। उन्होंने लोगो से यातायात के नियमो का पालन करने व अपने परिवार व अन्य लोगो को भी जागरूक करने की अपील की। वहीं एडीसीपी विशाल पांडेय ने भी लोगो से नियमो पालन करने की अपील की तथा पालन न करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अपील की। इस मौके पर चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह, आरटीओ प्रशांत तिवारी, एसीपी शरद चंद्र शर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रामरतन सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह, जेपी इंफ्राटेक के नॉडल अधिकारी ईश्वर सिंह के अलावा जेवर क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
यमुना एक्सप्रेस वे पर किया सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, जेवर विधायक व प्राधिकरण के अधिकारी हुए शामिल






