रबूपुरा। जेवर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा से एक केंटर में सात दर्जन के करीब पशुओं को लादकर ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी।
उसी दौरान एक केंटर में काफी अधिक संख्या में पशु लदे पाये जाने पर केंटर को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पशुओं की गिनती करने पर केटर में कुल 60 कटरा व 22कटिया बरामद हुये। जिन्हे एटा से खुर्जा लेकर जाया जा रहा था।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान यामीन निवासी गांव तौडी व आशिफ निवासी फरीदनगर गाजियाबाद के रूप में हुई। पशुओं को अन्य लोगों को सुपर्द कर दोनों आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…