" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गैरकानूनी तरीके से शराब का कारोबार करने वाले 4 शराब तस्कर गिरफ्तार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। जेवर पुलिस ने शनिवार की सुबह अलग अलग स्थानों से 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 484 अवैध शराब के पब्बे बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार रात व शनिवार की सुबह अलग अलग स्थानों से 4 शराब तस्करों को दबोचा। पुलिस ने जुगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम दयौरार के पास से 244 पब्बे, कलुआ निवासी मोहल्ला दरी वाला से 76 पब्बे, समीर निवासी मोहल्ला सल्लयान से 68 पब्बे व अशोक निवासी गांव ढूढेरा के पास से 96 पब्बे अवैध शराब बरामद की। आरोपी रात के अंधेरे में व सुबह सवेरा बोरियों में अवैध शराब लादकर ले जा रहे थे। पुलिस को देख शराब तस्करों ने भागने व छिपने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध शराब तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

9 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

9 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>