ग्रेटर नोएडा। आई बिजनेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा ने अपने नवीनतम पीजीडीएम बैच 2025–2027 के स्वागत के लिए ‘Catalyst 2025’ नामक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया। ‘Catalyst’ केवल एक नाम नहीं, बल्कि IBI के उस विजन का प्रतीक है, जो छात्रों को बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें उद्योग-तैयार बनाने की दिशा में कार्य करता है। समारोह की शुरुआत डीप प्रज्वलन से हुई। आई बिजनेस इंस्टीट्यूट अपने उच्च शैक्षणिक मानकों, मूल्य आधारित शिक्षा और कॉर्पोरेट-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए देशभर में जाना जाता है। संस्थान ने एक बार फिर अपनी मिशन-ड्रिवन सोच का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक सफलता में बदल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हुए, जो भारत के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद् और समाजसेवी हैं।
डॉ. स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारत के उभरते शैक्षणिक परिदृश्य पर प्रकाश डाला और छात्रों से अपने करियर में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने का आह्वान किया। उनके वक्तव्य ने छात्रों को गहराई से प्रभावित किया। इसके साथ ही, प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं Bada Business के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. विवेक बिंद्रा ने छात्रों को उत्साह, लक्ष्य और नेतृत्व के मंत्र से सराबोर किया। उनके सत्र ने पूरे सभागार में जोश और प्रेरणा का संचार कर दिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें विभिन्न शीर्ष कंपनियों के सीईओ, सीएचआरओ और कॉर्पोरेट लीडर्स ने भी शिरकत की। उन्होंने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें आने वाले कॉर्पोरेट जीवन की व्यावहारिक चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार होने की दिशा दिखाई। आई बिजनेस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे लीडर्स तैयार करना है जो ज्ञान, दृष्टिकोण और नैतिकता के साथ उद्योग में अपनी अलग पहचान बना सकें। यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ। Catalyst 2025 न केवल एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम था, बल्कि यह IBI के विजन, मूल्यों और मिशन को सजीव रूप से प्रस्तुत करने वाला मंच भी बना।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…