ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी), ग्रेटर नोएडा द्वारा “एलुमनाई मीट चैप्टर-दिल्ली-एनसीआर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम न केवल दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कार्यरत अलुमनाई, बल्कि देशभर में फैले संस्थान के गौरवशाली पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करने हेतु आयोजित किया गया था। यह आयोजन नेटवर्किंग, ज्ञान-साझा, करियर संवाद, तथा पूर्व छात्रों की प्रेरणादायक जीवन यात्राओं का जीवंत संगम रहा, जिसमें सभी ने एनआईईटी के साथ अपने अनुभव एवम यादों को साझा किया। पूर्व छात्रों ने संस्थान में बिताए अपने स्वर्णिम दिनों को याद करते हुए एनआईईटी परिवार से पुनः जुड़ने पर अपार प्रसन्नता एवं गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी, संकाय सदस्य, एवं एलुमनाई समन्वयक की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। यह आयोजन केवल एक पुनर्मिलन नहीं था, बल्कि यह संस्थान और उसके पूर्व छात्रों के बीच दीर्घकालिक सहयोग और पारस्परिक विकास की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध हुआ।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…