" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईईए का प्रतिनिधि मण्डल यूपीएसआईडीए के मुख्य कार्यपालक से मिला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-प्रतिनिधि मण्डल ने औद्योगिक क्षेत्र में हुए कार्यों के लिए धन्यवाद व कई कार्यों को पूरा करने की मांग रखी

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल इंटरप्रिन्योर एसोसिएशन(आईईए) के प्रतिनिधि मंडल ने  यूपीएसआईडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी से कानपुर उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा गौतमबुद्धनगर में यूपीएसआईडीए औद्योगिक क्षेत्र में बनी सड़कों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही साइट-5 में बची हुई कुछ सड़कों को जल्द ही बनवाने की मांग रखी। औद्योगिक क्षेत्र में  स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में भी तेजी लाने की मांग की। यूपीएसआईडीए औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन में ई-नीलामी प्रक्रिया अभी भी बनी हुई है, इसको खत्म करने की मांग भी रखी।

क्षेत्र में साफ सफाई रहे इसके लिए स्थायी सफाई कर्मचारी रहे तथा डस्टबिन भी औद्योगिक क्षेत्र में रखे जाय। इस पर चर्चा होने पर जल्द ही सालाना सफ़ाई कॉन्ट्रैक्ट देने का आश्वासन उन्होंने दिया। ड्रेनेज की सफाई एव मरम्मत की भी मांग संस्था ने रखी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यूपीएसआईडीए के सर्वाधिक आवंटी है तथा व्यापार भी इसी क्षेत्र में ज्यादा होता है  साथ ही काफी लंबे समय तक आवंटियों के कार्य लटके रहते है तथा उनपर कोई संतोषजनक जवाब नही मिलता है। सिर्फ मुख्यालय भेजी हुई है कह दिया जाता है। कुछ सदस्यों की समस्याएं जो काफी समय से लंबित है भी मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष रखी। आवंटियों की समस्याओं का क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर ही शीघ्र समाधान कराया जाय इसके लिये कासना क्षेत्रीय कार्यालय में हफ्ते में तीन दिन मुख्य कार्यालय के किसी उच्च अधिकारी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी। सभी समस्याओं एवं सुझावों पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा जल्द ही निराकरण का आश्वासन मिला। प्रतिनिधि मंडल में संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य  सुनील दत्त एवं महिपाल सिंह चौहान शामिल हुए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>