" data-ad-slot="">

विश्व भारती पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस,सांसद ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को खेल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत व खेल शपथ के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा शामिल हुए। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा पूरे उत्साह से खेलना चाहिए न कि हार जीत की भावना से, सांसद कहा कि ये ही प्रतिभागी भारत की संस्कृति की महक लेकर विश्व पटल पर अपना नाम ऊँचा करेंगे। समाज और देश को जोड़ने का कार्य जिसने किया है वो है खेल भावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कथन  खेलेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया को सार्थक करते हुए कहा कि “खेलेगा इंडिया खिलेगा इंडिया”। देश को आगे बढ़ाने के लिए खेल जरूरी है जिससे देश सर्वांगीण विकास हो सके।

कार्यक्रम में प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा-12 तक के छात्रों ने भाग लिया। उनके उत्साहवर्धन के लिए हूप ड्रिल, पैटर्न ड्रिल, मिकी माउस ड्रिल, मैडागस्कर और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जहाँ छोटे बच्चों ने ड्रिल व रेस में भाग लिया तो वहीं बड़े बच्चों ने 100 मी. 200 मी. 400 मी. रेस और चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य था कि छात्रों का पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी विकास हो। खेल के द्वारा उनका शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास हो जिससे वे अपने लक्ष्य के प्रति सजग हो जाए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में नवीन उत्साह देखा गया। प्रतियोगियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्या महेन्द्री देवी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि अच्छा प्रतियोगी वह होता है जो निडर होकर प्रतियोगिता में भाग लेता है। सच्चा विजेता वही कहलाता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

11 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>