ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में इंटर डीपीएस फ़ुटबॉल टूर्नामेंट (ब्वायज़-ओपन) ज़ोन-2 का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। 16 से 18 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके उपरांत नृत्य और संगीत की सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बलवान सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और समर्पण की भावना है। प्रधानाचार्या सीमा रॉय ने कहा कि खेल जीवन मूल्यों और अनुशासन के संवाहक हैं। फ़ाइनल मुक़ाबले में डीपीएस, वसंत कुंज ने डीपीएस, नोएडा को 4-0 से हराकर ट्रॉफ़ी हासिल की। डीपीएस, नोएडा प्रथम उपविजेता तथा डीपीएस, ग्रेटर नोएडा द्वितीय उपविजेता रहा। डीपीएस, वसंत कुंज के खिलाड़ी सागर छेत्री को पूरी प्रतियोगिता में स्तरीय प्रदर्शन करने पर प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में गोल्डन बूट डीपीएस, वसंत कुंज के अभ्युदय सिंह को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर डीपीएस, नोएडा के गौतम नारंग को और उदीयमान खिलाड़ी अवॉर्ड डीपीएस, ग्रेटर नोएडा के श्रेयश कुमार को दिया गया। इस अवसर पर डॉली चानना (संयोजक एवं संयुक्त निदेशक, डीपीएस सोसाइटी), डॉ. प्रदीप कुमार यादव (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी), जस्मेर सिंह (पूर्व अध्यक्ष, हरियाणा फ़ुटबॉल एसोसिएशन), चमन भंडारी (वरिष्ठ फ़ुटबॉल कोच, दिल्ली), नरेंद्र सिंह (पूर्व उप प्रधानाचार्य, डीपीएस, ग्रेटर नोएडा) सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समापन की घोषणा उपनिदेशक डीपीएस सोसाइटी डॉली चानना ने की।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…