अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष अनुसंधान संस्थान, अल्फा-दो ग्रेटर नोएडा ने मनाया 19वां स्थापना दिवस

International Astrological Research Institute, Alpha-II Greater Noida celebrated its 19th Foundation Day.

-अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ और हवन-पूजन में उमड़े श्रद्धालु, विश्व कल्याण की कामना

ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष अनुसंधान संस्थान, अल्फा-दो  का 19वां स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की ओर से मानव हित एवं विश्व कल्याण की कामना को लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विद्वान पंडितों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। स्थापना दिवस समारोह के तहत संस्थान परिसर में अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे। श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन के बाद विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर देश, समाज और समस्त मानव जाति के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा परिसर मंत्रोच्चार और वैदिक ध्वनियों से गूंजता रहा।

International Astrological Research Institute, Alpha-II Greater Noida celebrated its 19th Foundation Day.International Astrological Research Institute, Alpha-II Greater Noida celebrated its 19th Foundation Day.

संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित सम्पूर्णानंद मिश्र ने कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा से संस्थान का 19वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह भगवान शिव की प्रेरणा से समाज और मानव कल्याण के कार्य में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ज्योतिष के ज्ञान को केवल व्यक्तिगत भविष्यवाणी तक सीमित रखना नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से समाज को सही दिशा देना है। पंडित सम्पूर्णानंद मिश्र ने बताया कि संस्थान की ओर से छोटे बच्चों को ज्योतिष का निःशुल्क ज्ञान देने की पहल की जा रही है। इसके साथ ही संस्कृत शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्राचीन ज्ञान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

International Astrological Research Institute, Alpha-II Greater Noida celebrated its 19th Foundation Day.

उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से देश और समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा तथा ज्योतिष एवं संस्कृत के ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में ध्रुव प्रकाश, पियाली प्रकाश, कौशल किशोर पाण्डेय, दीपांशु शुक्ला और मुकुल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में विद्वान पंडितों ने हिस्सा लिया। अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। स्थापना दिवस समारोह के दौरान लोगों ने संस्थान की आगामी गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES