" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बी.एससी. नर्सिंग 2021 बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बी.एससी. नर्सिंग 2021 बैच (संस्थान के प्रथम बैच) के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक, पीजीआईसीएच नोएडा, उत्तर प्रदेश, पूर्व कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। समारोह के दौरान रजिस्ट्रार धनेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक  संदीप गोयल एवं अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिश्रम की सराहना की। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय एस.के. गोयल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, संस्थापक सदस्य एवं वर्तमान अध्यक्षा संतोष गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्राचार्या मोनिका,फैकल्टी सदस्य कुसुमलता, काव्या, रचना एवं साक्षी द्वारा भी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार के अंतर्गत प्रथम स्थान अंशिका शर्मा, द्वितीय स्थान रिया रावत एवं तृतीय स्थान हिमांशी ने प्राप्त किया। वहीं, सह-पाठ्यक्रम उत्कृष्टता पुरस्कार मोहित अरोड़ा को प्रदान किया गया। बी.एससी. नर्सिंग 2021 बैच ने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए 100% परिणाम हासिल किया। इसमें 10 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 27 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>