ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल” तथा संदेश “जीवनभर सुरक्षित देखभाल” रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रोगी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा “शून्य हानि नर्सिंग” की संस्कृति को मजबूत करना था। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संस्थान की शैक्षणिक निदेशक डॉ. बिंदिया गोयल ने रोगी सुरक्षा, विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के महत्व तथा इस वर्ष की थीम की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सतर्कता, प्रभावी संवाद, निर्धारित मानकों का पालन तथा रोगी-केंद्रित देखभाल को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं के महत्वपूर्ण आधार बताया। द्वितीय सत्र में संस्थान की प्रधानाचार्या ने “शून्य हानि नर्सिंग” विषय पर विचार साझा किए। उन्होंने सुरक्षित नर्सिंग पद्धतियों, त्रुटियों की रोकथाम, नैदानिक उत्तरदायित्व, टीम भावना तथा रोगी देखभाल में गुणवत्ता मानकों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अगले सत्र में रोगियों को होने वाली संभावित हानि की रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई। इसमें दवा संबंधी त्रुटियों की रोकथाम, रोगी सुरक्षा तथा नैदानिक कार्यों में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में प्रत्येक कार्य महत्वपूर्ण है और प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी की जिम्मेदारी है कि उसकी कार्यप्रणाली से रोगी को किसी प्रकार की हानि न हो। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने सभी विषय विशेषज्ञों, आयोजकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यक्रम में सभी की सक्रिय भागीदारी एवं योगदान की सराहना की। विषय विशेषज्ञों को उनके बहुमूल्य योगदान, विशेषज्ञता तथा रोगी सुरक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उप-प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, विषय विशेषज्ञों, आयोजकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.), ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के…
ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में लॉयड टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस…
Greater Noida : St. Joseph School, Sector Alpha-1, Greater Noida, organized the Annual Day Celebration…
100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन, 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन…