" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

विश्व अल्ज़ाइमर दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट फिजियोथेरेपी विभाग ने रामलाल वृद्धाश्रम में सत्र किया आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विश्व अल्ज़ाइमर दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा रामलाल वृद्धाश्रम, ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहभागिता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सरल एवं उपयोगी व्यायामों की जानकारी देना था। फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके स्वास्थ्य के अनुरूप विभिन्न सरल व्यायाम करवाए तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में बताया।

इस अवसर पर डॉ. प्रशांत कौशिक एवं सुश्री योगिता मैम ने विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित न रखते हुए मनोरंजक एवं भावनात्मक रूप से भी विशेष बनाया गया। वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों ने मिलकर गीत, कविताएँ, चुटकुले एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सहभागिता ने कार्यक्रम में आत्मीयता और प्रसन्नता का वातावरण बनाया। यह सत्र विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए ज्ञानवर्धक, सार्थक एवं आनंददायक अनुभव रहा। विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद एवं सेवा का अवसर मिला, वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने भी विद्यार्थियों के साथ समय बिताकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज का यह प्रयास स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ वर्ग के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

20 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>