" data-ad-slot="">

महिला उन्नति संस्था ने नोएडा महानगर इकाई में नए लोगों को दी जिम्मेदारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने नोएडा महानगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी समाजसेवी श्वेता त्यागी को संस्था का नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही प्रधान पिंकी कोशिक को उपाध्यक्ष- वन्दना झा को महासचिव- शर्मिष्ठा शाहा को सचिव और मंजू मेहता को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति करते हुए संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि नोएडा प्रदेश का चेहरा है और इसके सर्वांगीण विकास हेतु महिलाओं में जागरूकता का होना बेहद आवश्यक है, जिसके लिए संस्था कृतसंकल्पित है।
इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नोएडा इकाई में मजबूत और शिक्षित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। नवनियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष श्वेता त्यागी ने कहा कि महिला उन्नति संस्था द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वो सभी सदस्यों को साथ लेकर उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए क्षेत्र में महिलाओं की उन्नति के हरसम्भव प्रयास करेगी। साथ ही समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों की तलाश कर उन्हें नोयडा टीम में जोड़ने का कार्य किया जायेगा, जिससे एक मजबूत टीम तैयार कर महिलाओं की आवाज को और मजबूती से उठाया जा सके। इस दौरान महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, देवेन्द्र चंदीला, चंचल त्यागी, शिव कुमार त्यागी, दिवाकर त्यागी, सुसमा, रंजना तिवारी, और अमित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>