" data-ad-slot="">

रामलीला मैदान पर श्रीराम कथा की होगी अमृत वर्षा, हुआ भूमिपूजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-आगामी 25 अप्रैल से 3 मई तक अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज करेंगे वाचन
ग्रेटर नोएडा। धर्म जागरण समन्वय सेवार्थ व श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के सहयोग से रामलीला मैदान एच्छर पाई सेक्टर में गोस्वामी सुशील महाराज के सानिध्य में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज 25 अप्रैल से 3 मई तक कथा वाचन किया जाएगा। 25 अप्रैल को रामलीला मैदान से कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कथा के आयोजन को लेकर रविवार को रामलीला मैदान पर भूमि पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, श्रीरामलीका कमेटी के अध्यक्ष आनन्द भाटी सहित शहर के लोग शामिल हुए।
भूमि पूजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण मेरठ प्रांत प्रभारी ईश्वर दयाल शामिल होकर हवन में आहुति दी। इस दौरान सुशील महाराज ने कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर में आयोजित श्रीराम कथा के माध्यम से अयोध्या में एक मिशाल पहुंचेगा जो श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य में बल मिलेगा। इस दौरान जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह व दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने भगवान श्रीराम के कार्यों में सहयोग करने और कथा का अमृतरस पान के लिए लोगों का आह्वान किया।
ईश्वर दयाल ने कहा कि जहां श्री राम कथा का आयोजन होता है वहां पर हनुमानजी पहले से आकर विराजमान हो जाते हैं। उन्होंने भूमि पूजन में शामिल लोगों को शपथ दिलायी और कहा कि हनुमानजी की तरह सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं और संकल्प लें कि रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहा विश्राम को भी याद दिलाया। इस दौरान आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष देवेनद्र टाइगर, शेर सिंह भाटी, अजय नागर, ममता भाटी, दीपक भाटी, कुलदीप शर्मा, सतीश भाटी, के.पी. कसाना, प्रदीप कुमार, हरवीर मावी, जितेन्द्र भाटी, राजे कसाना, मुकेश नागर, उमेश गौतम, सुशील नागर, चैनपाल प्रधान, रोशनी सिंह, रूपा गुप्ता, ज्योति, बलराज हूण, अवधेश पाण्डेय, महेश शर्मा, प्रेम सिंह, महेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>