" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

शराब को ओवर रेट में बेंचना का वीडियो हुआ वायरल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। बसपा शासलनकाल में शुरू हुआ शराब पर ओवर रेट का निजाम प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बावजूद भी बदस्तूर जारी है। अक्सर निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री का विरोध करने पर सैल्समैन कहीं भी शिकायत करने की धमकी तक दे डालते हैं तथा शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने रहते हैं। जिसके चलते आमजन की जेब पर तो भार पड़ता ही है साथ ही शराब के शौकीनों के लिए गैर प्रान्त की शराब खरीदारी की विवशता से राजस्व को भी पलीता लगता है। ऐसा ही एक मामला होली के रंग वाले दिन सरकार की तरफ से छुट्टी घोषित होने के बावजूद भी शराब की दुकान खोलकर सैल्समैनों द्वारा ओवर रेट पर शराब बेचने का सामने आया है। जिसका एक वीड़ियों सोशल मीड़िया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि शासन की सख्ती के बावजूद भी क्या यह सब विभागीय अधिकारी या स्थानीय पुलिस की अनभिज्ञता में हो रहा है या फिर सबकी सरपरस्ती का आलम है। सोशल मीड़िया पर वायरल हो रहे वीड़ियों के मुताबिक एक युवक देशी शराब की दुकान पर शराब खरीदने जाता है जहां सैल्समैन द्वारा देशी शराब के पब्बे पर निर्धारित 70 रूपये की एवज में 80 रूपये की मांग की जाती है। खरीदार युवक द्वारा अधिक मूल्य लिए जाने का विरोध भी किया जाता है लेकिन सैल्समैन बगैर ओवररेट के शराब देने से साफ इंकार कर देता है। एक मिनट 56 सैकेंड़ के वीडियों में कभी-कभी तो 20 से 30 रूपये अधिक लिए जाने का भी खुलासा हो रहा है। वहीं सूत्रों के दावे के मुताबिक वायरल वीडियों रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर स्थित देशी शराब की दुकान का बताया जा रहा है और यह कोई पहला मामला नहीं है क्षेत्र में अधिकांश देशी, अंगे्रजी शराब व बीयर की दुकानों पर यही माजरा देखा जा सकता है और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ आबकारी विभाग व जिला प्रशासन की कार्रवाई भी मात्र औपचारिकता पूर्ण रहती है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>