" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दो बाईकों में टक्कर में एक की मौत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त सोमवार को होली पर्व की खुशी का माहौल उस मातम में बदल गया जब कस्बे के समीप हुई दो बाईकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा ग्रामीणों के अनुरोध पर मृतक के शव को बगैर पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया। जहां देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी जब सब रंग की होली में मशगूल थे तभी कस्बे में बैल्डिंग का कार्य करने वाले तिरथली निवासी नसीर एवं मौहल्ला मीणा ठाकुरान निवासी आकाश की बाईक बंगलिया चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। बताया जाता है दोनों बाइकों की तेज गति के कारण टक्कर बहुत भयंकर थी तथा हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 18 वर्षीय आकाश की रास्ते की मौत हो गई। जबकि नसीर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं दूसरी तरफ नोएडा से लौट रहे निलौनी निवासी शीलेंद्र और प्रमोद की बाइक में यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड़ पर मिर्जापुर कट के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी दोनों मामलों में कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है अगर शिकायत आती है तो जाचंपरांत कार्रवाई की जायेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>