" data-ad-slot="">

होली पर पकड़ी गयी मिस इंडिया…….

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। होली त्योहार पर शहर में शराब की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पर सप्लाई होने की आसंका के चलते जिला आबकारी विभाग व सम्बन्धित थाने की पुलिस चौकान्ना रही, जिसके चलते बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ी जा सकी। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने एक शराब तस्कर अमित निवासी ग्रमा गेझा सेक्टर-93 नोएडा को पुस्ता रोड़ सेक्टर 128 गढी गांव के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 45 पेटी मिस इण्डिया देशी शराब मार्का यूपी व 144 पव्वे 3 प्लास्टिक कट्टो मे व 2 पेटी देशी संतरा हरियाणा मार्का पव्वे अवैध शराब कुल 2265 पव्वे बरामद हुई, जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रूपये है। बिसरख थाने की पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी मोहम्मद जफर निवासी ग्राम सिमली बख्तियारपुर थाना बख्तियारपुर जिला सहरसा बिहार को थाना क्षेत्र के भगत मार्केट झुग्गी के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 5 पेटी (240 पव्वे) अवैध देशी शराब रसीला संतरा फॉर सेल इन हरियाणा मार्का बरामद की गई है। नालेज पार्क थाने की पुलिस ने शराब तस्कर अभियुक्त भुपेन्द्र चौहान निवासी ग्राम कोण्डली थाना नॉलेज पार्क को कोण्डली मार्केट से 38 पव्वे ताजा सन्तरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना बादलपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर अभियुक्त नितिन निवासी ग्राम रानौली थाना जारचा को देशी शराब ठेका के सामने बिसरख मोड छपरौला से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 44 पव्वे अवैध शराब मिस इंडिया मार्का बरामद किया गया। बादलपुर थाने की पुलिस ने ही शराब तस्कर पवन निवासी ग्राम बडौली थाना अतरौली जिला अलीगढ़ वर्तमान पता दुकान छोला पूरी अपोलो फैक्ट्री को अपोलो फैक्ट्री के सामने से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 42 पव्वे अवैध देशी शराब मिस इंडिया मार्का बरामद कि गई है। थाना बिसरख पुलिस ने एक शराब तस्कर अभियुक्त नवनीत प्रताप सिंह श्याम नगर, कानपुर वर्तमान आर्यन अस्पताल के पास ट्रॉनिका सिटी लोनी गाजियाबाद को 50 पेटी (2500 पव्वे कुल) अवैध शराब प्रतिबंधित हरियाणा मार्का मय एक टैम्पो के साथ तिगरी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>