एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मेजर जनरल विक्रम कुमार, अपर महानिदेशक ने किया निरीक्षण

Major General Vikram Kumar, Additional Director General inspected the NCC Joint Annual Training Camp

ग्रेटर नोएडा,08 जुलाई। 31 उ.प्र. कन्या वाहिनी एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्शिक प्रशिक्षण शिविर गौतम बुद्ध विवि, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया है, जिसमें 570 एनसीसी कैडिट प्रतिभाग कर रहे है। दूसरे दिन मंगलवार प्रातः काल पीटी के साथ प्रारम्भ हुआ उसके उपरान्त प्रतिभागी एनसीसी कैडिटों को शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार की जानकारी, मेप रीडिंग, फील्ड क्राफट, टेंट पिचिंग, सिमुलेटर फायरिंग, फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का निरीक्षण मेजर जनरल विक्रम कुमार, अपर महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया, जिसमें समस्त अधिकारी गण, पीआई स्टाफ , सिविल स्टाफ से मुलाकात की तथा एनसीसी कैडेटस द्वारा उनको गार्ड आफ आनर दिया गया। अपर महानिदेशक द्वारा शिविर में चल रहे प्रशिक्षण की प्रसंशा की तथा एनसीसी कैडेट्रस का उत्साहवर्धन किया।

अपर महानिदेशक ने प्रत्येक नागरिक के जीवन में एकता और अनुशासन का महत्व बताया तथा एनसीसी कैडेट्रस को आगे चलकर अधिकारी के रूप में सेना को ज्वाईन करने के लिए प्रोत्साहित किया। समस्त कैडेटस ने आज उनको मिले बहुमूल्य निर्देशों के अनुपालन हेतु शपथ ग्रहण की तथा एक अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिविर में एनसीसी निदेशालय के मेजर जनरल विक्रम कुमार, अपर महानिदेशक के साथ गाजियाबाद ग्रुप के बिग्रेडियर कुलविंदर सिंह, सेना मेडल, ग्रुप कमाण्डर, कैम्प कमाडेंट कर्नल संजय सूद, डिप्टी कैम्प कमांडेट मेजर प्रतिमा नागर, वाहिनी के सूबेदार मेजर याकूब खान, बी एच एम अषोक कुमार, विभिन्न विद्यालयो के स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Latest News