बागेश्री संगीत विद्यालय ग्रेटर नोएडा में गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित, गुरु पूजन के साथ बच्चों ने दी प्रस्तुति

Guru Purnima program organized in Bageshree Music School, children gave presentation along with Guru Puja

ग्रेटर नोएडा। बागेश्री संगीत विद्यालय अल्फा-दो में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के लिए रविवार को गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन अर्चन करने के साथ अपने गुरु की पूजा की। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने गीत व संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संगीत के पुरोधा प्रभाकर देशमुख व सरिता देशमुख ग्रेटर नोएडा में विगत कई वर्षों से विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को संगीत की शिक्षा दे रहे हैं। इनके सानिध्य में संगीत की शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे विभिन्न संस्थानों में ऊंचाई के शिखर पर परम्परागत भारतीय संगीत की कला को आगे बढ़ा रहे हैं। बागेश्री संगीत विद्यालय में छोटे-बड़े सभी संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Guru Purnima program organized in Bageshree Music School, children gave presentation along with Guru Puja

इस दौरान प्रभाकर देशमुख ने बताया कि हमार प्रयास है कि हमारे देश की प्राचीन शास्त्रीय संगीत कला आगे बढ़ती रहे, उसके लिए बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को आगे आना होगा। हमारी संगीत कला भारतवर्ष की धरोहर है, इसका प्रचार प्रसार व युवाओं को संगीत में पारंगत करने का प्रयास है। संगीत एक ऐसी कला है जिसमें सकारात्मक ऊर्जा निकलती है और बच्चों में एकग्रता बढ़ती है। कार्यक्रम के समापन पर सभी को ध्यान योग के बारे में बताया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।

Spread the love