ग्रेटर नोएडा। 31 उ.प्र. कन्या वाहिनी एनसीसी का दस दिवसीय संयुक्त वार्शिक प्रशिक्षण शिविर-131/आई.बी.सी. (टी.एस.सी.), गौतम बुद्व विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में चल रहा है, जिसमें 570 एनसीसी कैडिट प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर के दौरान कैम्प कमान्डेट के नेतृत्व में नौंवा दिन मंगलवार को प्रशिक्षणार्थी एनसीसी कैडेटों को प्रातः काल योगा एवं व्यायाम के साथ प्रारम्भ हुआ उसके उपरान्त प्रतिभागी एनसीसी कैडिटों को शिविर में शारीरिक प्रषिक्षण, ड्रिल, हथियार की जानकारी,मैप रीडिंग, फील्ड क्राफट, टेंट पिचिंग, सिमुलेटर फायरिंग, फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने के लिये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को कैम्प कमांडेण्ट द्वारा पदक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। गौतम बुद्व यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित एनसीसी कैडिटस के लिये अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें नशामुक्ति के सम्बंध में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के इंस्पेकटर मिस्टर पार्थ यादव द्वारा एनसीसी कैडिटो को मादक पदार्थो के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोबैज्ञानिक और शारीरिक समस्याओं के विषय में जागरूक किया। शिविर का नौंवा दिन हर्षोल्ला के साथ सम्पन्न हुआ।






