ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संघ कार्यालय लखनऊ में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के बाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी दिलीप सरदेसाई ने ग्रेटर नोएडा स्थित प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्थान जीआईएमएस के सीईओ एवं गुरु एजुकेशनल स्किल फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वदेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश तकनीकी संवर्ग का पुनः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रो. सुनील मिश्रा को महामंत्री घोषित किया। इस दौरान कुल बावन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर खुशी जताई गई।
प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पुनः निर्वाचित होने पर स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठता और समर्पण पर विश्वास जताने के लिए मैं अपने संगठन के शीर्ष नेतृत्व महेन्द्र कपूर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रभारी व संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश-उत्तरांचल-बिहार-,झारखंड, भगवती सिंह हमारे मार्गदर्शक व हमारे पुरोधा संतोष कुमार सिंह का आभार ज्ञापित करता हूं। महामंत्री सुनील मिश्रा ने भी संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया तथा कहा कि तकनीकी संवर्ग को पूरे प्रदेश में क्षेत्र, मंडल, खण्ड और जनपद स्तर पर विस्तार किया जायेगा तथा शीघ्र ही आईआईटी कानपुर , एमएनईटी प्रयागराज, आईआईआईटी प्रयागराज, एकेटीयू लखनऊ तथा सभी राजकीय इंजीनियरिंग कालेजों से पदाधिकारी बनाये जायेंगे, जिससे शिक्षक वर्ग में साम्य,संतुलन और सामंजस्य स्थापित किया जा सके और सरकारी तथा प्राइवेट की खाईं को भरा जा सके। स्वदेश सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा नाॅलेज पार्क में स्थित साठ से अधिक कालेजों का इंटीग्रेटेड टीचिंग लर्निंग ट्रेनिंग स्टार्ट-अप वृहद केन्द्र स्थापित करने की दिशा में काम जायेगा।






