ग्रेटर नोएडा। इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैरामेडिकल द्वारा आयोजित थर्ड फिजियो मंथन का भव्य आयोजन संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेस के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल को फिजियोथेरेपी एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं पूर्व उपराज्यपाल पुदुचेरी डॉ. किरण बेदी द्वारा प्रदान किया गया। कैलाश इंस्टीट्यूट निरंतर नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। संस्थान को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ए-ग्रेड सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है। संस्थान के संस्थापक एस. के. गोयल का सपना चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार एवं उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, जिसे संदीप गोयल अपने अथक प्रयासों से साकार कर रहे हैं। कार्यक्रम में कैलाश इंस्टीट्यूट के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई और संस्था की उपलब्धियों को सराहा गया।
नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…
90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…
29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…
ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…