" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

एस्टर स्कूल को सीबीएसई के पहले राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट की मेजबानी का मिला अवसर,नौ टीमें ले रही हैं हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-टूर्नामेन्ट में नौ टीमें ले रही हैं हिस्सा, टूर्नामेन्ट का होगा लाइव प्रसारण

ग्रेटर नोएडा। एस्टर स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-3 में सीबीएसई की तरफ से पहला नेशनल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन 15 से 20 सितम्बर तक किया जा रहा है, जिसमें पूरे देश से 600 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के चेयरमैन वी. के. शर्मा ने कहा कि सीबीएसई की तरफ से पहली बार नेशनल क्रिकेट टूर्नामेन्ट आयोजित हो रहा है, जिसके लिए एस्टर स्कूल को चुना गया, यह मेरे लिए गर्व की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एस्टर स्कूल ग्रुप हर सम्भव प्रयास करेगा। हमारे स्कूल के कई खिलाड़ी भारतीय नेशनल टीम व जूनियर में खेल रहे हैं। अफजल अहमद,डायरेक्टर स्पोर्ट्स एस्टर स्कूल ने बताया कि इस टूर्नामेन्ट को 8 जोन में विभाजित किया गया है। यहां पर जो मैच हो रहा है व सेन्ट्रल जोन दिल्ली का है। इस मैच को तीन श्रेणी में विभाजित किया गया है, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 शामिल है।

एस्टर में बालक वर्ग का मैच आयोजित हो रहा है, खिलाड़ियों के चयन के लिए काशीपुर में ट्रायल हुआ था। एस्टर स्कूल से 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस टूर्नामेंट में कुल 9 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें सनराइज स्टैलियन्स, साउथ ज़ोन टाइटन्स, साउदर्न स्ट्राइकर्स, ईस्टर्न मैवरिक्स, वेस्ट ज़ोन डॉमिनेटर्स, नॉर्थ ज़ोन स्ट्राइकर्स, नॉर्दर्न नाइट्स, सेंट्रल चार्जर्स, ग्लोबल ग्लैडिएटर्स। वैभव मिश्रा पीएस,डायरेक्टर ने बताया कि इस मैच का सीबीएसई क्रिकेट डॉट कॉम पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। स्कूल की प्रधानाचार्या शार्बरी बनर्जी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के रहने की सुविधा स्कूल में की गयी है, इस दौरान खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। खिलाड़ियों की सुविधा व सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया गया है। इस दौरान स्कूल की वाइस प्रिंसिपल रचना शुक्ला मौजूद रही।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

12 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

14 hours ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

1 day ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>