" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईईए संगठन पुलिस एवं जीएसटी विभाग के साथ हुई बैठक, उद्यमियों ने साझा किया अपने विचार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन(IEA) में ईकोटेक औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस एवं जीएसटी विभाग के साथ बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उद्यमियों ने पुलिस एवं जीएसटी विभाग के साथ समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया। उत्तर प्रदेश राज्य वस्तु एवं सेवा कर से सीड के अपर आयुक्त विवेक आर्य, संयुक्त आयुक्त सब योगेश कुमार एवं संयुक्त आयुक्त संजय कुशवाहा ने उद्योगों की समस्याओं का निराकरण किया एवं उद्योगों के साथ अपने विचार साझा किया। पुलिस विभाग से सेंट्रल नोएडा से पुलिस उपयुक्त  सुनीति, अपर उपायुक्त,  डॉक्टर हितेश कठेरिया, सहायक पुलिस आयुक्त सुमित शुक्ला एवं ईकोटेक कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे। पुलिस उपायुक्त समिति ने उद्यमियों की समस्याओं सुनी एवं उनके साथ अपने विचार साझा किया।

संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं अन्य उद्यमियों ने सभी संबंधित अधिकारियों का स्वागत किया। नरेंद्र सोम ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि एवं उद्योगों का धन्यवाद किया। उपस्थित अधिकारियों ने आईईए की इस पहल की प्रशंसा की एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहने का सुझाव दिया। इस बैठक में संजीव शर्मा, विशाल गोयल, पी एस मुखर्जी, सुनील दत्त, मनोज सिंघल, गुरदीप सिंह तुली, एच एन शुक्ला, अनिल शुक्ला, अरविंद भाटी, पराग अग्रवाल, महिपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सोम, महेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, मनोज अग्रवाल, अभिषेक जैन, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप शर्मा विवेक पाठक, सूर्यकांत, विमलेश, संजय शुक्ला, नवनीत गुप्ता, जितेंद्र चौहान, नरेश चौहान, महिला उद्यमी खुशबू सिंह व अभिषेक सिंह, व 75 से ज्यादा उद्यमी भी उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

11 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>