जीएन ग्रुप में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

Message of environment planted in GN Group on International Earth Day

ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट, जीएनआईटी  कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया, जिसमे डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, फॉर्मर नेशनल प्रेजिडेंट आई आई एम ऍम  एक मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। जिसके बाद जीएन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता अपने ज्ञान वान शब्दों का बोध कराते हुए पृथ्वी दिवस की महत्वता को समझाया। साथ ही जीएन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर जनरल डॉ. शरद अग्रवाल ने भी पृथ्वी दिवस पर पेड़ो की महत्वता को समझते हुए सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने भी पृथ्वी दिवस की महत्वता को समझते हुए बताया कि ये जो पृथ्वी है जिसे हम अपनी मां के सामन रूप मानते है उसे कैसे प्रदूषित होने से बचाया जाये। साथ ही एमबीए बीए के छात्र छात्राओं ने भी नुक्कड़ नाटक से इस दिवस के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिसके परिणाम स्वरुप  जी.एन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर्स और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन सभी ने मिलकर लगभग पांच सौ पेड़ लगाए I यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक  एमबीए के प्रोफेसर डॉ. नेहा बैसोया और डॉ. विकास नेहरा की देख रेख में हुआ I

Spread the love
RELATED ARTICLES